फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बच्चे को पीटने का विरोध करना पड़ा भारी, एक ही परिवार पर 28 लोगों का हमला

Sun, 15 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के अलीगढ़ गुंडबास गांव में एक बच्चे को पीटने का विरोध करने पर 28 लोगों ने एक ही परिवार पर हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना हसनपुर प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित अनीश के 10 वर्षीय भतीजे फैजल को पड़ोसी शकील ने लाठी से मारा। विरोध करने पर शकील अपने 27 साथियों को लेकर अनीश के घर में घुस गया और हमला कर दिया।
घायल अनीश, मोहब्बत, रियाज व आजाद को पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। पीसीआर की मदद से पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें