संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के आह्वान पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर ‘संपूर्ण भागीदारी आंदोलन’ के तहत प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर एससी-एसटी, ओबीसी, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन व न्यायपालिका में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। ज्ञापन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, ओबीसी को लोकसभा-विधानसभा में प्रतिनिधित्व, जाति जनगणना में अलग कॉलम, पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग पदों की भर्ती और निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग रखी गई। इस दौरान भीमसेन, चैनसिंह, राजकुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।