फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बलई में पांच दिन से बिजली संकट, तीन ट्रांसफार्मर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। खंड नगीना के गांव बलई में पिछले पांच दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। ताली वाली टंकी के पास ओवरलोड के चलते एक के बाद एक तीन ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में अंधेरे के साथ पेयजल संकट से भी जूझ रहे हैं।मामले को लेकर ब्लॉक पार्षद जुनैद खान और पंचायत समिति सदस्य सकीरा (वार्ड-4) ने बुधवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता, पलवल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री अनिल विज को भी भेजी गईं। ग्रामीणों ने जले ट्रांसफार्मर बदलने और स्वीकृत अतिरिक्त ट्रांसफार्मर जल्द लगाने की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत के बाद जेई नवनीत ने 24 घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी काम नहीं हुआ। अब जेई ने 25 सितंबर को ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही है। इससे ग्रामीणों में रोष है। समस्या को लेकर जब अधिकारियों se बात करने कि कोशिश की गई तो जेई व एसडीओ ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें