फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला नीति के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पलवल में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते कर्मचारी नेता योगेश शर्मा। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
तबादला नीति के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में मंगलवार को श्रद्धानंद पार्क में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता यूनिट व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक प्रधान राजकुमार डागर ने की और संचालन सचिव सरजीत सौरौत ने किया। इस दौरान तबादला नीति पर रोक लगाने की मांग के संबंध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के नाम कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सर्कल सचिव राजेश शर्मा और जिला सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि बिजली निगमों में पूरा कार्य ही जोखिमपूर्ण है। तबादला नीति के लागू होने से दुर्घटनाएं भी बढ़ जाएंगी। इस तरह की नीति बिजली बोर्ड के समय में भी लागू की गई थी, लेकिन दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद तबादला नीति को वापस लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार कोरोना महामारी को अवसर में बदलकर कर्मचारियों पर हमले तेज कर रही है। इसी का फायदा उठाकर सरकार सरकारी विभागों को पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हथीन स्वास्थ्य विभाग में एक डॉक्टर द्वारा कर्मचारी के साथ बदतमीजी और मारपीट की गई। इस मामले में पलवल के चिकित्सा अधिकारी से मांग है कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। किसान यूनियन के जिला प्रधान धर्मचंद, सचिव रूपराम तेवतिया, किशन चंद और ऋषि ने चेतावनी देकर कहा कि कर्मचारी विरोधी नीतियों के संबंध में 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, होडल में बिजली कर्मचारियों ने यूनिट प्रधान नरेंद्र सौरौत की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सचिव वेदपाल तेवतिया, यूनियन के राज्य उप महासचिव रमेश चंद, केंद्रीय कमेटी के नेता जितेंदर तेवतिया, यूनियन नेता उदयवीर सिंह, योगेश शर्मा, मनी रावत, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें