पलवल में शिक्षामंत्री का पुतला जलाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : Palwal
फीस बढ़ोतरी के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
पलवल। हरियाणा एनएसयूआई की जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज में प्रदर्शन कर प्राचार्या सुशीला देवी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर राजकीय कॉलेज की फीस बढ़ोतरी के विरोध में शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दिनेश पोसवाल ने कहा कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय हर साल अपने कॉलेजों के सभी कोर्स की फीस में बढ़ोतरी कर देता है। ज्यादातर बढ़ोतरी स्नातक कक्षाओं में की गई है जिससे किसान व मजदूर वर्ग को अपने बच्चों को कॉलेज में पढ़ाना मुश्किल हो गया है। यूनिवर्सिटी और सरकार का काम शिक्षा देना है, कमाई करना नहीं। सरकार विद्यार्थियों से उनका शिक्षा का संवैधानिक अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं फीस में बढ़ोतरी कर सरकार ने युवाओं से शिक्षा का अधिकार छीनने का काम किया है। इस अवसर पर संदीप बैंसला, संजू पोसवाल, ऊवेश, नरेंदर, राहुल, देवेंद्र, अमित, महेश, कुलतार, राहुल सेंगर, कृष्ण, सुमित मुख्य रूप से मौजूद थे।