पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी।
- फोटो : Palwal
हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार
होडल। हत्या के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित आरोपी सतपाल निवासी गांव अंटोहा को मंगलवार देर शाम सीआईए होडल ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। होडल सीआईए इंचार्ज नरेंद्र ने बताया कि 2 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित आरोपी गांव बामनीखेड़ा रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर मौजूद है और कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एएसआई फकरुद्दीन, सिपाही जगजीत व सुशील की टीम गठित कर आरोपी को बताए गए स्थान से काबू किया गया। पूछताछ में आरोपी सतपाल ने बताया कि 28 नवंबर 2014 को उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव निवासी योगेश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। मामला अदालत में विचाराधीन था लेकिन आरोपी सतपाल तय समय के अनुसार पेश नहीं हो रहा था जिसके कारण 13 जुलाई 2016 को अदालत ने सतपाल को भगोड़ा करार दे दिया।