फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट के विरोध में थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
युवक से मारपीट करने के विरोध में कैंप थाना के गेट पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
युवक से मारपीट के विरोध में थाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। कैंप थाना इलाका स्थित रेड रॉक सिनेमाघर में फिल्म देखने गए एक युवक के साथ बाउंसरों ने मारपीट की। शिकायत करने पर पुलिस द्वारा गलत बर्ताव करने से नाराज होकर अनुसूचित जाति के लोगों ने थाने प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। पुलिस ने इस मामले में रेड रॉक के संचालक व बाउंसरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति के कुछ युवक देर रात रेड रॉक सिनेमाघर में फिल्म देखने गए थे। उनमें से एक युवक मुकुल जब बाहर लघुशंका करने निकला तो वहां बाउंसरों ने उसे यह कहकर पीटना शुरू कर दिया कि वह सीटी क्यों बजा रहा है। आरोप है कि जब इसकी सूचना मिलने पर मुकुल के अन्य साथी युवक वहां आए और इसका विरोध किया तो बाउंसरों ने उन्हें भी धक्के देकर बाहर निकाल दिया तथा उनसे अभद्रता की। लोगों का आरोप है कि बाउंसरों ने मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन

बाद में इस घटना के विरोध में अनुसूचित जाति के काफी लोग कैंप थाने पर पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी। अनुसूचित जाति के लोगों का आरोप था कि पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ गलत व्यवहार किया। इससे नाराज होकर रात को ही समाज के लोगों ने थाने के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
समता सैनिक दल के हरियाणा प्रवक्ता व समाजसेवी देवीदयाल बौद्ध का आरोप है कि उनकी शिकायत पर ध्यान देने के बजाय पुलिस का रवैया संतोष जनक नहीं था। उनके समाज के साथ गलत हुआ है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

रेड रॉक सिनेमाघर के संचालक व बाउंसरों के खिलाफ शिकायत मिली है। इसी आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र कुमार, कैंप थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें