फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घोषणाएं पूरी नहीं हुई, शहीद के परिवार ने लौटाया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा के परिवार ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाएं पूरी न होने से नाराज होकर उपमंडल स्तर के स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण पत्र लौटा दिया। परिवार का आरोप है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 मई 2025 को शहीद की श्रद्धांजलि सभा में गांव का नाम शहीद दिनेशपुर रखने, शहीद के नाम से पार्क, स्वागत द्वार सहित कई घोषणाएं की थीं, लेकिन इनमें अधिकांश पर अब तक काम नहीं हुआ। शहीद की पत्नी सीमा ने बताया कि घोषणाओं को पूरा कराने के लिए परिवार कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा चुका है। उन्होंने कहा कि शहीद का स्मारक बिना चहारदीवारी का है, जहां पशु घूमते रहते हैं।परिवार के अनुसार, 7 मई को शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें