फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पेशाब घर की सफाई नहीं होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। शहर के लाल कुआं चौक से महावीर मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर नगर पालिका की ओर से बनाए गए पेशाब घर की नियमित सफाई नहीं होने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई दिनों से सफाई नहीं होने के कारण यहां भारी दुर्गंध फैली रहती है, जिससे आसपास की दुकानों पर बैठना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय दुकानदार सिनोद अग्गी, निखिल गोयल, भूषण गोयल, टीटू जैन, आकाश गोयल, विपिन गोयल और मोनू गोयल ने बताया कि पेशाब घर का प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सफाई कर्मचारी नियमित रूप से इसकी सफाई नहीं करते। कई बार शिकायत करने के बाद कर्मचारी आते हैं और केवल पानी डालकर चले जाते हैं। इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से पेशाब घर की रोजाना फिनाइल आदि से सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है तो नया स्टैंडिंग पेशाब घर बनाया जाए, ताकि गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके। रमेश कामरा ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका को प्रतिमाह करीब एक लाख रुपये मिलते हैं, इसके बावजूद सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।
कोट
मामला संज्ञान में है। जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी और व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। - राजेश मेहता, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें