फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
पलवल में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पीटी की रिहर्सल करती छात्राएं - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां सोमवार से शुरू हो गई है। इस दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पीटी शो, डंबल लेजियम, सूर्य नमस्कार आदि की रिहर्सल की गई।
विज्ञापन

यह प्रस्तुतियां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहर पलवल, एसएनडी स्कूल पलवल, विनायक ग्लोबल स्कूल किठवाड़ी पलवल व बीके वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल द्वारा की गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पलवल सुखबीर सिंह, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) राजबीर, सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) जसबीर तेवतिया, संगीत प्रवक्ता डॉ. मोनिका उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देशभक्ति गीतों से ओतप्रोत होंगी। फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम में होगी। उन्होंने स्कूल की टीमों के इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे आगामी दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए बच्चों की रिहर्सल अच्छी प्रकार से करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें