फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर बने चबूतरे तोड़े

विज्ञापन
एक दुकान पर स्लैब तोड़ते नगर परिषद कर्मी - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। शहर में पुराने जीटी रोड पर नगर परिषद की ओर से रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दुकानों के बाहर लगे चबूतरों को तोड़ा गया। हालांकि दुकानदारों ने रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन

शहर के अंदर दुकानदारों ने काफी अतिक्रमण किया हुआ है। दुकानों के बाहर चबूतरे बनाए हुए हैं और उनके ऊपर व बाहर सामान रखकर सड़क पर पूरी तरह से कब्जा किया हुआ है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है। रविवार को नगर परिषद अधिकारी पुराने जीटी रोड पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। नगर परिषद की अध्यक्षा इंदू भारद्वाज ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें