फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हथीन के तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। नगर पालिका क्षेत्र के तालाबों का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस दिशा में विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी की मांग पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जिला नगर आयुक्त को विस्तृत परियोजना (एस्टीमेट) तैयार कर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। एस्टीमेट स्वीकृत होने के बाद परियोजना के लिए बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के खसरा नंबर 195, 196 और 197 में स्थित तालाबों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है। योजना के तहत तालाबों के आसपास पार्कों का विकास, पौधरोपण, वॉकिंग व जॉगिंग ट्रैक, आकर्षक लाइटें, बैठने के लिए बेंच, पेयजल सुविधा और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा तालाबों में फव्वारे भी लगाए जाएंगे, जिससे उनकी सुंदरता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन तालाबों को केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें लोगों के लिए मनोरंजन और सैर-सपाटे के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री विपुल गोयल ने परियोजना को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें