फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पुलिसकर्मी और उसके दोस्त का अपहरण कर बंधक बनाकर पीटा

Wed, 06 Sep 2023 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। तस्करों से बरामद स्मैक को भौंडसी जा रहे कार सवार पुलिसकर्मी व उसके दोस्त का दो गाड़ियों में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने अपने घर लेकर जाकर दोनों के साथ जमकर मारपीट की। पुलिसकर्मी ने सरकारी मुलाजिम होने की दुहाई दी, परंतु उसके बावजूद भी उनकी जमकर पिटाई की गई। बदमाशों ने पुलिसकर्मी की वर्दी, स्मैक व दोस्त की कार को लूट लिया और दोनों पर सोहना-पलवल रोड पर छोड़कर फरार हो गए। हथीन थाना पुलिस ने सिपाही कुलदीप की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, लूटपाट, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हथीन थाना प्रभारी मनोज के अनुसार होडल अपराध जांच शाखा में कार्यरत सिपाही कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 31 अगस्त को वह नशा तस्करों से बरामद स्मैक का सैंपल, अपनी वर्दी व अन्य दस्तावेजों को बैग में रखकर भौंडसी जा रहा था। हथीन के जयंती मोड़ पर उसके गांव नैवाना निवासी उसका दोस्त जुनैद मिला, जिसने उसे देखकर गाड़ी रोक ली। जुनैद ने कहा कि वह भी गुरुग्राम जा रहा है और वह जुनैद की स्विफ्ट कार में बैठ गया। मंडकौला से सिलानी रोड पर एक सफेद रंग की क्रेटा कार ने उसकी कार में पीछे टक्कर मारी। इसी दौरान आगे एक स्कॉर्पियो कार आकर रुकी। क्रेटा को किरंज निवासी जैकम चला रहा था। क्रेटा व स्कॉर्पियो से 10-12 युवक उतरे और उनके साथ मारपीट करने लगे। जैकम ने मुरली नामक युवक से कहा कि दोनों को गोली मार दो। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर स्कॉर्पियो गाड़ी में डाल लिया और किरंज गांव स्थित अपने घर ले गए और बंधक बना लिया। आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। उसने कहा कि वह सरकारी मुलाजिम है, उसके बावजूद भी आरोपियों ने मारपीट जारी रखी। मारपीट के बाद आरोपियों ने उन्हें पलवल-सोहना पर रोड पर छोड़ दिया और उनकी कार, वर्दी, स्मैक का नमूना व दस्तावेजों के बैग को अपने साथ ले गए। आरोपियों ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वे जैसे-तैसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर किरंज निवासी जैकम, बल्ला, आशिक, मुजाहिद, नवाबगढ़ निवासी वसीम, भिरावटी निवासी मुरली, नितिन, काली व राजेश सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दा जी रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें