फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: धारदार चीजों से वार, फिर हेलमेट पहना स्कूटी में बैठाकर प्लॉट में फेंका, दर्दनाक मौत

Tue, 07 Jul 2026 06:52 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल)

सार

क्राइम ब्रांच टीम होडल ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। आरोपियों ने रुपये के लेन-देन विवाद में दिल्ली में रूपसिंह की पिटाई की। फिर उसे स्कूटी पर पलवल के अगवानपुर में खाली प्लॉट में फेंक दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या की सुलझी गुत्थी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले के होडल में क्राइम ब्रांच टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम के अनुसार, आरोपियों ने रुपये के आपसी लेनदेन के विवाद में दिल्ली में एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की थी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसे स्कूटी पर बीच में बैठाकर पलवल के अगवानपुर क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में लावारिस हालत में फेंक दिया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत से 3 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर में जुटी है। 

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 7 अप्रैल को थाना कैंप शहर के अंतर्गत पन्ना विहार कॉलोनी, अगवानपुर के पास एक खाली प्लॉट में बने कमरे के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक के शरीर, सिर और पैरों पर तेजधार हथियार तथा गंभीर चोटों के गहरे निशान थे।

इस संबंध में पुलिस ने हिमांशु निवासी पन्ना विहार कॉलोनी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच टीम होडल के सहायक उपनिरीक्षक महानंद सिंह के नेतृत्व में जांच सौंप दी। टीम ने 11 जून 2026 को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच रोहिणी से मिली सूचना प्राप्त हुई कि उन्होंने आर्म्स एक्ट के एक मामले में दो आरोपियों सुजीत उर्फ साधु और राजा बाबू उर्फ करण निवासी शाहाबाद डेरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में शहर में शव फेंकने की इस वारदात को कुबूल किया है। 

दिल्ली और पलवल पुलिस की संयुक्त कड़ियों के आधार पर मृतक की पहचान रूपसिंह निवासी प्रेम नगर, नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी सुजीत उर्फ साधु व राजा बाबू आपस में मिलकर गांजा बेचने का काम करते हैं। मृतक रूपसिंह उनके लिए ओडिशा से गांजा लेकर आता था।

मृतक को गांजा लाने के लिए दिए थे 60 हजार रुपये
आरोपियों ने मार्च 2026 में रूपसिंह को गांजा लाने के लिए साठ हजार रुपये दिए थे, लेकिन उसने बहाना बनाकर पैसे हजम कर लिए। इसी रंजिश के चलते 6 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने रूपसिंह को तुगलकाबाद पुराने किले के पास बुलाया और पार्क में रुपए के लेनदेन को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में उन दोनों ने रूपसिंह पर बीयर की बोतल व चाकू से हमला कर उसे अचेत कर दिया। जब रूपसिंह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया, तो आरोपियों ने उसे दिल्ली से दूर ठिकाने लगाने की साजिश रची ताकि वह पकड़े ना जा सकें। 

अधमरी हालत में शख्स को स्कूटी में बीच में बैठाकर प्लॉट में फेंका
वह रूपसिंह को उसकी ही स्कूटी पर बीच में बैठाकर और हेलमेट पहनाकर रात के समय दिल्ली से शहर की तरफ रवाना हुए। आरोपियों ने रात में शहर के अगवानपुर में एक गंदे नाले के पास खाली प्लॉट देखकर रूपसिंह को वहां जोर से पटक दिया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और सात सौ रुपये लेकर फरार हो गए थे।

अपराधिक रिकॉर्ड मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, स्नैचिंग,नअवैध हथियार रखने के चार मामले अंकित हैं। सीआईए होडल की टीम द्वारा ठोस पैरवी करते हुए तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद मुख्य आरोपी सुजीत उर्फ साधु स्थाई निवासी, बसई जलमजेपुर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश का माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया। 
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, वारदात के समय पहने खून से सने कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए जाने हैं। मामले की आगामी वैधानिक कार्रवाई गहनता से जारी है। इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें