फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को किया आग के हवाले: मां को बचाने आया बेटा भी झुलसा, काफी समय से दोनों में चल रहा था विवाद

Tue, 30 Jun 2026 09:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

घरेलू विवाद में पति अनिल ने 42 वर्षीय पत्नी ममता को आग लगा दी। ममता गंभीर रूप से झुलस गई। बचाने आए बेटे अंश (19) के हाथ भी झुलसे। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल की कालड़ा कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पत्नी को आग के हवाले करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त प्लास्टिक बोतल और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ममता (42) का अपने पति अनिल (जो होटल संचालक है) के साथ घरेलू खर्च और अन्य बातों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित रूप से पत्नी पर तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना में ममता गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसे बचाने आए उसके 19 वर्षीय बेटे अंश के हाथ भी झुलस गए।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही हथीन गेट चौकी पुलिस प्रभारी शेर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें