फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने व्यक्ति को गोलियों से भूना, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। लोहागढ़ गांव में रविवार सुबह कार सवार युवकों के एक व्यक्ति को गोलियोंसे भून डाला। हमलावरों ने व्यक्ति की छाती में 6 गोली मारी और मौके से फरार हो गए। हमलावरों में दो युवकों ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर 4 नामजद सहित 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी सुनील कादयान ने बताया कि जिला बुलंदशहर के गांव धनोडा निवासी रजनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पिछले 10 वर्षों से अपने परिवार से साथ गांव लोहागढ़ में रहती है। रविवार को सुबह करीब 6 बजे स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर गांव धनोडा निवासी अमित, सतीश, कुलदीप व अन्य युवक मृतक के घर पर आए। अमित व कुलदीप ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। वे उसके पति जगत सिंह उर्फ जगपाल को बाहर गेट पर ले आए। बाहर एक अन्य गाड़ी में 5-6 युवक और मौजूद थे। आरोपियों ने गेट पर ले जाकर उनके पति पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें करीब 6 गोलियां उनके पति की छाती में लगी। गोलियां मारकर हमलावर गाड़ियों में बैठकर मौके से फरार हो गए। उनके बेटे पुनीत और मनीष ने अपने पिता जगत सिंह को जिला नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जगत सिंह की हत्या उसकी पहली पत्नी हेमलता ने करवाई है। हेमलता से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। उसने पहले भी उसकी सास की गोली मारकर हत्या करवा दी थी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें