फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को तीन तलाक देने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। जिले में तीन तलाक के मामलों में रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन कहीं न कहीं से तीन तलाक के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ऐसा ही मामला रविवार को हसनपुर थाने में दर्ज किया गया है, जहां तीन तलाक का पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला गांव पीरगढ़ी निवासी भूरी ने अपने शौहर निजाम के खिलाफ दर्ज कराया है। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से आरोपी मारपीट कर प्रताड़ित करता था और कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़िता के भाई के सामने उसके शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी विवेक चौधरी के अनुसार भूरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका निकाह 2014 में पुन्हाना के गांव बिछोर निवासी निजाम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा पीड़िता ने जब अपने भाई को बुलाया तो उसने पीड़िता के भाई तालीम के सामने उससे तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने का फरमान सुना उसे घर से निकाल दिया। डीएसपी के अनुसार निजाम के खिलाफ मुस्लिम महिला (प्रोटेक्शन आफ राइट्स ऑन मेरिज) एक्ट 2019 की धारा चार व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें