फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अंग्रेजी का पेपर देते हुए मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल । भिवानी बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने दसवीं की बोर्ड के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान दूसरे छात्र के स्थान पर पेपर देते हुए मुन्नाभाई छात्र को काबू कर पुलिस को सौंप दिया। थाना पुलिस ने सेंटर सुपरवाइजर की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया। थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भिवानी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के दौरान बतौर ड्यूटी सुपरवाइजर लगे जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेंटर बी 2 में ड्यूटी पर दे रहे थे, तभी शिक्षा बोर्ड भिवानी की फ्लाइंग टीम में शामिल चिराग व पार्वती ने एक छात्र को दूसरे छात्र के स्थान पर फर्जी तरीके से पेपर देते हुए पकड़ लिया। टीम ने आरोपी छात्र से उसका नाम पूछा तो उसने आसिफ निवासी चव्ववन का नांगला बताया । थाना प्रभारी ने कहा कि फर्जी छात्र आदर्श विद्या मंदिर पिंगोड़ स्कूल के छात्र साहिल के स्थान पर पेपर दे रहा था। पुलिस ने सुपरवाइजर की शिकायत के आधार पर आरोपी मुन्ना भाई छात्र आसिफ के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें