फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट्रोल पम्प लूटने की योजना बनाते चार गिरफ्तार,पांच फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैट्रोल पंप पर लूट करने की साजिश रचते चार धरे
विज्ञापन

होडल। स्थानीय पुलिस ने उमराला सड़क मार्ग से वाहन और पैट्रोल पंप पर लूट करने की साजिश रचते चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जब पांच मौके से फरार हो गए। पकडे़ गए आरोपियों से पुलिस ने एक देसी कट्टा, कारतूस, लोहे की सरिया व डंडा आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में नौ युवकों के खिलाफ लूट की साजिश रचने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामदयाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उमराला सड़क मार्ग स्थित एक खाली प्लॉट में कुछ युवक वाहन व पैट्रोल पंप लूटने की साजिश बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने टीम के साथ दबिश दी और चार को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि पांच युवक फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में उमेश, अनिल, सुरेश व तरूण निवासी होडल बताए गए हैं। जबकि मनोज, लोकेश, हरकेश, मुकेश व संजय फरार हो गए । पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों के पास से देसी कट्टा, कारतूस, सरिया बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें