फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन को लेकर पुलिस और प्रशासन रहे अलर्ट

Mon, 20 Mar 2017 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Jaat sabha - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा सोमवार को दिल्ली चलो आंदोलन के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधीश अशोक कुमार शर्मा ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित खंडों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। वहीं पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाके बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार खंड होडल व होडल में धरना स्थलों के लिए होडल के तहसीलदार, खंड हसनपुर के लिए होडल के नायब तहसीलदार, खंड पलवल के लिए पलवल के तहसीलदार, खंड हथीन के लिए हथीन के तहसीलदार, खंड पृथला के लिए पंचायत राज पलवल के कार्यकारी अभियंता, खंड बडौली के लिए लोक निर्माण विभाग पलवल के कार्यकारी अभियंता, गांव अलावलपुर के धरना स्थल के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पलवल, हथीन के धरना स्थल के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हथीन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के संपूर्ण इंचार्ज रहेंगे।

होडल से मिली जानकारी के अनुसार जाट समाज के लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन रविवार को पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दिया। डीएसपी मौजीराम पुलिस बल के साथ राष्ट्रीय राजामर्ग पर गश्त लगाते रहे। पुलिस ने करमन बॉर्डर और मुंडकटी चौकी के निकट नाके लगाए हैं, जिन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों पर आसपास के गावों में जाने वाले ट्रैक्टरों और उनमें सवार लोगों की जांच पडताल के बाद ही दिल्ली की तरफ जाने दिया जा रहा है। डीएसपी मौजीराम ने बताया कि कानून व्यवस्था को संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारा 144 लागू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें