फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुलिस मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर सुनील कादियान ने बताया कि पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है और नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पलवल से सटे मथुरा जिला के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकियों को लेकर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। शहर की धर्मशाला, होटल, गेस्ट हाउस, पीजी व अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच की जा रही है। शहर में एंट्री करने वाले सभी प्वाईंट पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। शहर के भीड़ भरे स्थानों पर सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात की गई है। डीएसपी कादियान ने कहा है कि शहर के लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें