फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पीएमश्री स्कूल की हालत जर्जर, जमीन पर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थीसरपंच का आरोप-कई बार शिकायत की, शिक्षा विभाग सहित किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने नहीं दिया समस्या पर ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनलाल शर्मा
विज्ञापन

होडल। उपमंडल के गांव सौन्दहद में स्थित शहीद ऋषि राज पीएम श्री सीनियर सेकंडरी विद्यालय के भवन की हालत काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गई लेकिन, शिक्षा विभाग सहित किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने स्कूल के जर्जर भवन की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते अध्यापक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने छात्रों व अपनी सुरक्षा को देखते हुए खुले आसमान में जमीन पर पढ़ाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षा विभाग ने ग्रामीण स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाते हुए शहीद ऋषिराज सीनियर सेकेंडरी विद्यालय को प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) विद्यालय में बदल दिया। लेकिन पचास वर्ष पुराने विद्यालय के कमरे काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गए। विद्यालय की छत पर घास उग गई हैं। बारिश के दिनों में तो छत से पानी टपकता है। शिक्षक बड़ी मुश्किल से छात्रों को पढ़ाते हैं। उन्हें हमेशा डर बना रहता है कि विद्यालय के कमरे की छत उनके ऊपर गिर न जाए। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की माने तो अब कमरे पूरी तरह से जर्जर हैं, कहीं-कहीं तो दीवार छत छोड़ चुकी है। विद्यालय में जो बच्चे पढ़ने आते हैं उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों का आरोप हैं की इस विद्यालय की जर्जर दशा को सुधारने के लिए विभाग के अलावा कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें