पलवल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने बाल भवन पार्क, पुरानी आगरा रोड पर स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। अग्निशमन अधिकारी लेखराम और उप-अग्निशमन अधिकारी नवीन पाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस वर्ष की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को हराए थी। इस अभियान में फायरमैन, ड्राइवरों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। अभियान की शुरुआत प्लास्टिक कचरे की सफाई से हुई, जिसके बाद दर्जनों पौधे लगाए गए। बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह से हिस्सा लिया। लेखराम ने प्लास्टिक के कम उपयोग और अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। नागरिकों ने पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम से समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बल मिला। संवाद