फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 18 को दिलाई जाएगी नशा मुक्ति की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) की छठी वर्षगांठ के अवसर पर 18 अगस्त को जिलेभर में राष्ट्रीय सामूहिक नशा विरोधी संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार इस अभियान में युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशा पीड़ितों की सहायता के लिए स्वयंसेवा को प्रोत्साहित करना और सामूहिक प्रयासों से नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। उपायुक्त ने नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 के व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील करते हुए कहा कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को समय पर परामर्श और सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें