फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम योगदान देते है: जिला सत्र न्यायाधीश

विज्ञापन
राजमार्ग पर गुलमोहर के पौधे रोपते जिला सत्र न्यायाधीश और उपायुक्त - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पौधे लगाने से बढ़ेगी शहर की सुंदरता : चंद्रशेखर
विज्ञापन

पलवल। पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला न्यायिक परिसर और लघु सचिवालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग की ग्रीन बेल्ट पर गुलमोहर के पौधे लगाए गए। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर ने कहा कि सड़क के दोनों ओर गुलमोहर के पौधे लगाने से पलवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी। पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम योगदान देते हैं। वहीं, जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लघु सचिवालय से आगरा चौक तक गुलमोहर के पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधे का रखरखाव एक बच्चे के पालन-पोषण की तरह करना पड़ता है। इन पौधों की सही ढंग से देखभाल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए इन पौधों की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। पलवल जिले में लगभग चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग की तरफ से छायादार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, जिला बागवानी विभाग द्वारा फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके खडूजा, मुख्य न्यायिक एवं दण्डाधिकारी राजेश यादव, एसडीएम पलवल कंवर सिंह, नगराधीश जितेंद्र कुमार, उप वन संरक्षक दीपक पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से प्रोजेक्ट निदेशक एम.के. बंसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें