फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथीन रजवाहे में मिला 35-40 वर्षीय व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव रोनिजा के पास बने हथीन रजवाहे में 35-40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई नरेंदर सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि पलवल के गांव रोनिजा के समीप बने हथीन रजवाहे में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक ने काले रंग का अंडरवियर व सफेद रंग का बनियान पहना हुआ है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस शव के शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें