फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हिसाब में हेर-फेर कर पेट्रोल पंप के मैनेजर ने किया 65 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसाब में हेर-फेर कर पेट्रोल पंप के मैनेजर ने किया 65 लाख का गबन
विज्ञापन

- पुलिस ने पंप मालिक की शिकायत पर मुकदमा किया दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पेट्रोल पंप पर कार्यरत मैनेजर ने बही खाते में हेरफेर कर 65 लाख रुपये का गबन कर लिया। पंप मालिक ने व्यापार में घाटा होने पर जांच की तो गबन का मामला सामने आया। सदर थाना पुलिस ने पंप मालिक की शिकायत पर आर्थिक अपराध जांच शाखा की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार शहर की कालड़ा कॉलोनी निवासी बबीता भारद्वाज ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव बामनीखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप की मालिक है। पेट्रोल पंप संचालन के लिए मैनेजर के तौर राजीव नगर निवासी महीपाल को नियुक्त किया हुआ है। पंप को साल 2021 की 25 मार्च को सुचारू रूप से चालू किया गया था। मैनेजर महीपाल पंप के बही खाते का हिसाब रजिस्टर में दर्ज करता था। इसमें नकद, उधार समेत ऑनलाइन भुगतान की जानकारी दर्ज होती थी। शिकायत में कहा कि साल 2023 के सितंबर में उसकी ननद का रिश्ता तय हुआ और अप्रैल 2024 में शादी की तिथि तय हुई। इस दौरान पेट्रोल पंप चलाने के लिए उन्हें ऋण लेना पड़ा। रिकॉर्ड की जांच करने पर साल 2023 की 16 सितंबर से साल 2024 की 12 अक्तूबर तक का हिसाब किया तो 125 इंट्री के 59,70,900 रुपये का गबन पाया गया। जबकि करीब छह लाख रुपये के भुगतान की जानकारी अकाउंट सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर रिकॉर्ड से गायब कर दिए गए। जब इसके बारे में उन्होंने मैनेजर से पूछा तो उसने राशि जमा करवाने की बात कही, लेकिन उसने कोई राशि जमा नहीं करवाई। मामले की जांच आर्थिक अपराध जांच शाखा को सौंपी गई। शाखा की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें