फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: भाई को बंधक बनाकर बहन से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पर केस दर्ज, हथियार के बल पर रास्ते में रुकवाई थी मोटरसाइकिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उजीना नोशेरा सड़क पर मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन का हथियार के बल पर रास्ता रोककर भाई को बदमाशों ने बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर नूंह सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता नौशेरा गांव में अपनी बुआ से मिलने आई थी। गत चार फरवरी से ही गांव नोशेरा के रहने वाले तीन युवक उसके पीछे लगे थे। सात फरवरी देर शाम पीड़िता अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। आरोप है कि रात आठ बजे के करीब उजीना पुल नौशेरा सड़क के बीच तीनों आरोपी रास्ते में मिले। उन्होंने हथियार तान कर जबरन मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। इसके बाद पीड़िता से मारपीट करते हुए उसे झाड़ियों के बीच में ले गए और तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता के मुताबिक दो युवक एक दूसरे को सोहैल और रिजवान नाम से पुकार रहे थे। आरोपियों के भागने के बाद उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक आशा कुमारी का कहना है कि मंगलवार को शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किया था आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें