फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की छत पर बैठकर अपने घरों तक पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दिवाली पर्व के मौके पर शनिवार के सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। पूरा दिन नौकरीपेशा लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद करते रहे। कुछ अपने वाहनों से तो कुछ सार्वजनिक वाहनों से अपने घरों तक पहुंचे। पर्याप्त गाड़ियां नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को बसों की छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। इसके अलावा ट्रेनों में भी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर परिवार के सभी लोग एक साथ रहकर खुशियां मनाते हैं। इसलिए सभी लोग अपने घरों पर पहुंचने का प्रयास करते हैं। शनिवार को छोटी दिवाली थी। अगले दो दिनों की छुट्टी के चलते लोग अपने घरों को पहुंचने लगे, जिनमें ज्यादातर नौकरी के लिए अपने घरों से दूर रहने वाले लोग शामिल थे। पर्व के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई। लगभग हर सड़क पर लोग जाम में फंसे रहे। सबसे ज्यादा जाम बस स्टैंड चौक व मीनार गेट चौक पर देखने को मिला। रेलवे स्टेशन रोड भी लोग पूरा दिन जाम से जूझते रहे।
दिवाली पर्व पर ट्रेनों व बसों में काफी भीड़ दिखाई दी। पलवल बस स्टैंड पर पर्याप्त बसें न होने के कारण लोगों ने बसों की छत पर बैठकर सफर किया। निजी वाहन चालकों ने लोगों को मनचाहा किराया वसूल किया। लोग घंटों बस स्टैंड व सड़कों पर गाड़ियों के इंतजार में खड़े रहे। सबसे ज्यादा भीड़ अलीगढ़ रूट पर देखने को मिली, क्योंकि यूपी के ज्यादातर लोग अलीगढ़ रोड से ही होते हुए अपने घरों तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के चलते पुलिस कर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात पुलिस के साथ-साथ थानों की पुलिस भी सड़कों पर जाम को खुलवाते हुए पुलिसकर्मी दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें