फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन के कारण छह वार्डों के लोग प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल के बूस्टर नं 4 की पाइप लाइन में 100 से अधिक अवैध कनेक्शन
विज्ञापन


रीजवान खान
नगीना। जनस्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण कस्बा पिनगवां में ट्यूबवेल के बूस्टर नंबर चार की पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन की भरमार है। अवैध कनेक्शन के कारण करीब छह वार्डों की सप्लाई ठप हो गई है। कई बार शिकायत के बाद भी लोगों को अभी तक पानी नहीं मिल पा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग अवैध कनेक्शन को रोकने को लेकर गंभीर नहीं है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मई 2024 में शिकायतकर्ता सुनील तंवर ने अवैध कनेक्शन को लेकर विभाग को लिखित शिकायत दी, लेकिन आज तक विभाग की ओर से अवैध कनेक्शन नहीं काटे गए। वहीं, उन्हें बिना बताए ही शिकायत को दफ्तर दाखिल कर दिया गया। सर्दी के मौसम में तो जैसे तैसे लोगों ने अपना काम चला लिया, लेकिन आगामी गर्मियों में पीने के पानी को लेकर ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है।
कस्बा पिनगवां में ट्यूबवेल के तहत मुख्य वाटर टैंक का निर्माण 2005 में किया था। इस बूस्टर से पंजाबी वार्ड, वाल्मीकि वार्ड, गंडक कॉलोनी, खटिकों का मोहल्ला, जाटव मोहल्ला समेत छह वार्डों की सप्लाई जोड़ी गई थी, जिनकी आबादी करीब तीन हजार से अधिक है। शिकायतकर्ता सुनील तंवर ने बताया कि झिमरावट रोड से पिनगवां चौपाल के पास बने पानी के बूस्टर नंबर चार के लिए पाइप लाइनों के जरिए पानी वाटर टैंक में आता है। लेकिन यहां कई किमी लंबी इस लाइन में 100 से अधिक लोगों ने अवैध कनेक्शन किए हुए हैं। अवैध कनेक्शन की वजह से पानी की पूरी सप्लाई बूस्टर नंबर चार तक नहीं पहुंच पाती। वाटर टैंक में 24 घंटे में मुश्किल से थोड़ा ही पानी पहुंच पाता है। सभी छह वार्डों के लोगों को पिछले दो माह से पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन

अवैध कनेक्शन को रोकने के लिए कई बार विभाग को बोला जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाती। अवैध कनेक्शन की वजह से करीब छह वार्डों के लोग पीने के पानी की किल्लत से परेशान रहते हैं। हमारी मांग है कि विभाग तत्परता से कार्रवाई करें। अन्यथा गर्मी के मौसम में लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। - मनोज, सरपंच जनप्रतिनिधि पिनगवां।
विज्ञापन



अवैध कनेक्शन को काटने के लिए पुलिस सहायता मांगी गई थी लेकिन पुलिस सहायता ना मिलने के कारण अवैध कनेक्शन नहीं कट पाए। शिकायत मिलने के बाद गठित की गई टीम ने मौका मुआयना किया. जिसमें करीब 80 अवैध कनेक्शन पाए गए थे। जल्द ही पुलिस की सहायता लेकर अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे और जो भी कार्रवाई होगी उसे अमल में लाया जाएगा। - सुरेंद्र सरोहा, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें