फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कीचड़ में पत्थर डालकर निकलने को विवश लोग, सरपंच का ध्यान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-तीन में नालियां हो रहीं ओवरफ्लो, रास्ते में भरा है गंदा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कस्बे के वार्ड में रास्ते में भरे गंदे पानी से लोग परेशान हैं। आलम यह है कि लोगों को पानी में पत्थर रखकर उनसे गुजरना पड़ रहा है, लेकिन गांव के सरपंच का इस ओर ध्यान नहीं है। लोगों का कहना है कि नालियों की समय पर साफ सफाई नहीं होने के कारण नालियां ओवर फ्लो होने से गंदा पानी रास्तों में इकट्ठा हो रहा है। जहां से निकलने में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि सफाई कर्मियों की सुस्ती के कारण ये सब हो रहा है।
विज्ञापन

वार्ड के निवासी आजम, मुबारिक, शमीम, रफीक ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले कई महीनों से नालियों की साफ-सफाई नहीं हो पाई है। इसके कारण जगह-जगह से नालियां अटी हुई हैं। ऐसा होने से गंदा पानी ऊपर से होकर रास्तों में जमा हो रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आरोप है कि सफाई कर्मियों से नालियों की सफाई के लिए कई बार कहा भी जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं गंदे पानी में बीमारियों को जन्म देने वाले मच्छर भी पनप रहे हैं, जिनसे बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों ने जिला उपायुक्त विश्राम मीणा से समय पर साफ सफाई कराने व लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें