फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जल्द शुरू होगा पेलक इंटरचेंज, जाम व प्रदूषण मुक्त होगा शहर

Sun, 23 Jun 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण बैंसला
विज्ञापन

पलवल। जिला वासियों को जल्द ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (केजीपी) से अलीगढ़ रोड पर पेलक इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। 65 करोड़ रुपये लागत से पिछले करीब डेढ़ साल से बनाए जा रहे इंटरचेंज का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जुलाई माह के अंत तक वाहन चालक पेलक इंटरचेंज का लाभ ले सकेंगे। इंटरचेंज के शुरू होने से पलवल शहर जाम व प्रदूषण मुक्त हो जाएगा। भारी वाहन चालकों को अलीगढ़ की तरफ जाने के लिए पलवल शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इससे पलवल के भी सैकड़ों गांवों को लाभ मिलेगा। बैसलात व खादर के गांवों को केजीपी पर सफर करने के लिए पलवल नहीं आने पड़ेगा।
दरअसल, पलवल से कुंडली-सोनीपत तक 135 किलोमीटर लंबे इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (केजीपी) के शुभारंभ के समय से अलीगढ़ रोड पर इंटरचेंज की मांग की जा रही थी। केजीपी निर्माण के दौरान ही पलवल-अलीगढ़ रोड पर पूर्व मंत्री करण दलाल द्वारा इंटरचेंज बनाने की मांग की गई थी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पलवल आगमन पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने पलवल-अलीगढ़ सड़क पर इंटरचेंज बनाने की मांग की। दलाल ने कहा कि इंटरचेंज बनाए जाने से पलवल शहर को फायदा मिलेगा, क्योंकि राजस्थान, जयपुर हाईवे, गुरुग्राम व मानेसर आईएमटी से आने वाले बड़े व्यवसायिक वाहन पलवल शहर के बीच से होकर अलीगढ़ सड़क होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हैं। इंटरचेंज बनने से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल की मांग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2018 में पलवल जिला उपायुक्त को पत्र जारी कर केजीपी को अलीगढ़ सड़क जोड़ने के लिए जमीन अधिगृहित करने के आदेश दिए। आदेशों के अनुसार गांव पेलक के समीप साढ़े सात एकड़ जमीन अधिग्रहित करने के निर्देश दिए गए। वर्ष 2021 में सरकार द्वारा इंटरचेंज के लिए 65 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई थी। तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद वर्ष 2023 में केजीपी एक्सप्रेस-वे से पलवल-अलीगढ़ रोड को जोड़ने के लिए इंटरचेंज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
विज्ञापन

दिसंबर 2023 में पूरा होना था कार्य
इंटरचेंज का कार्य दिसंबर 2023 में पूरा होना था, परंतु समय पर काम पूरा नहीं हो पाया। इंटरचेंज न बनने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। केजीपी पर सफर करने के लिए बैसलात व खादर के सैकड़ों गांवों के लोगों को पलवल के कुसलीपुर इंटरचेंज से उतार-चढ़ाव करना पड़ता है। इसके अलावा गुरुग्राम, मानेसर, भिवाड़ी, नोएडा, जेवर, जट्टारी, अलीगढ़, दिल्ली, सोनीपत, गाजियाबाद सहित अन्य जगहों से आने वाले ट्रक भी पलवल शहर के बीच से गुजरकर होकर गुजरते हैं, जिससे पलवल में जाम व प्रदूषण बढ़ता है। इंटरचेंज शुरू होने से जाम व प्रदूषण से छुटकारा मिलेगा, साथ ही लोगों को भी सुविधा होगी। इंटरचेंज पर उतार व चढ़ाव के लिए चार टोल बूथ बनाए गए हैं। दो बूथ पर टोल कलेक्शन होगा, जबकि दो पर इंटरचेंज का टैग दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
अलीगढ़ रोड पर पेलक इंटरचेंज का कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। सड़क बनकर व पुल बनकर तैयार हो गए हैं। टोल बूथ भी बना दिए गए हैं। फाइनल कार्य चल रहा है। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में इंटरचेंज को लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
- कृष्णपाल गुर्जर, स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें