फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आरएओ की नियुक्ति नहीं होने से पांच निकायों में भुगतान अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदारों-कर्मचारियों की दिवाली फीकी होने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। ऑडिट ऑफिसर (आरएओ) की नियुक्ति नहीं होने से फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना और तावडू नगर पालिकाओं सहित नूंह व सोहना नगर परिषदों में विकास कार्यों और ठेका कर्मचारियों के भुगतान पर संकट खड़ा हो गया है। इससे ठेकेदारों और कर्मचारियों को दिवाली फीकी रहने की चिंता सता रही है। नगर पालिका शाखा में ऑडिट का कार्य देखने वाले अधिकारी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। करीब एक माह बीतने के बाद भी उनके स्थान पर नियुक्ति नहीं हुई है। इसके चलते विकास कार्यों के बिलों की अदायगी के साथ सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में लगे ठेकेदारों का भुगतान अटका हुआ है।
विज्ञापन

ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द भुगतान कराने की मांग की है। ठेकेदारों ने दिवाली से पहले बिलों का ऑडिट कराने के लिए पलवल या फरीदाबाद के अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने बताया कि समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें