फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। भाजपा की ओर से रविवार को फरीदाबाद में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में हथीन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान इरशाद मठेपुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला बसों से फरीदाबाद पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई। इरशाद मठेपुर ने कहा कि मेव मुस्लिम समाज अब कांग्रेस की नीतियों को समझ चुका है। उनके अनुसार कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा ने मुस्लिम समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र के लोगों को रोजगार और विकास के मामलों में समान अवसर दिए गए हैं। पदयात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें