फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर पंचायत

Mon, 18 Jul 2016 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
panchayat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
होडल के गांव अंधोप में रविवार को गांवों में सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में 35 गांवों के पंचों ने नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था कराने की मांग की। मांग को लेकर 31 जुलाई को मेवात के गांव सिंगार में महापंचायत बुलाई गई है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले में खासकर होडल व हथीन के ज्यादातर इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था खराब है। कुछ ऐसी ही हालत मेवात के भी अधिकांश इलाकों की है। सिंचाई के साथ-साथ यहां पीने के पानी की भी भारी किल्लत है। यहां सिंचाई के साधन बहुत कम होने के कारण फसलें भी कम होती हैं। 

पंचायत में इस बात पर चर्चा हुई कि सभी को एकजुट होकर इसकी लड़ाई लड़नी होगी। पंचायत में सभी की सहमती से ये निर्णय लिया गया कि आगामी 31 जुलाई को गांव सिंगार में एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक कमेटी का गठन कर मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायत में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि सिंचाई के लिए पानी के लिए सरकार से मिलकर हल निकालना होगा। इसके लिए वक्ताओं ने लंबी लड़ाई के लिए तैयर रहने की भी आह्वान किया।

पंचायत में गांव अंधोप के सरपंच नरेश शर्मा, बहीन सरपंच श्याम सिंह, नांगल जाट सरपंच गोपाल, मरनपुर सरपंच जगपा, पहाड़ी का सरपंच विजय, आली ब्राह्मण की सरपंच बृजेश कुमारी, नांगल सभा सरपंच इकबाल, आली मेव सरपंच साकिर खान, नाटोली सरपचं सूबे खान, पावसर सरपंच साहिद, साेंध सरपंच रामजीत, खाईका सरपंच नजीर, डाडका सरपंच असलम, सगार सरपंच हाजी सहाब खान, मडियाकी  सरपंच आबरू व गांव पैमा सरपंच भूरा सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें