संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पश्चिम बंगाल के हुगली में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पलवल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य और एक रजत पदक जीते। कराटे कोच भारती शर्मा ने बताया कि अंडर-18 वर्ग में रोहित ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-10 वर्ग में सोहम शर्मा, अंडर-16 वर्ग में एकांशी और अंडर-18 वर्ग में व्याख्या ने कांस्य पदक जीते। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कोच ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया। नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है और आने वाली प्रतियोगिताओं में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।