फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 3.97 लाख दीयों से जगमगाएगा पलवल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत 1.98 लाख लाभार्थी परिवारों को मिलेंगे दो-दो दीये
विज्ञापन

सरकारी भवनों और धार्मिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्ज्वलन


संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय में खेल, युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता और कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया और रक्तदान कार्यक्रम से होगा। जिला उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिले के 1,98,832 लाभार्थी परिवारों को राशन डिपो के जरिए दो-दो दीये उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस तरह कुल 3,97,664 दीये वितरित किए जाएंगे। लाभार्थी परिवार से अपील है कि 17 सितंबर की शाम अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा बूथ स्तर के कार्यक्रमों के साथ सरकारी भवनों, विकास परियोजनाओं और प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी दीयों से रोशन किया जाएगा। वर्ष 2014 से 2026 के बीच निर्मित सरकारी भवनों और परियोजनाओं को भी आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इसी दिन विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा, अंत्योदय, जनकल्याण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। अभियान के तहत सेवा सेतु, सेवा मेरा योगदान, सेवा ज्योति यात्रा, सुशासन सेवा संवाद और सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज समेत करीब एक दर्जन कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई मजबूती देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें