फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ग्राम सचिव के खिलाफ पानी सप्लाई बाधित करने की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। गांव कोट में वाटर सप्लाई बूस्टिंग स्टेशन नंबर-3 पर लगी जन स्वास्थ्य विभाग की मोटर निकालकर ले जाने के आरोप में ग्राम सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विभाग का आरोप है कि मोटर वापस नहीं किए जाने के कारण गांव की पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अख्तर ने अधिकारियों को दी रिपोर्ट में बताया कि बूस्टिंग स्टेशन पर लगी विभाग की मोटर को सरपंच प्रतिनिधि और ग्राम सचिव बिलाल निकालकर ले गए। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता की ओर से मौखिक रूप से कई बार मोटर वापस करने के लिए कहा गया, लेकिन मोटर वापस नहीं की गई। मोटर उपलब्ध नहीं होने के कारण कोट गांव की जलापूर्ति बाधित हो रही है। हथीन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता की शिकायत पर ग्राम सचिव बिलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिलाल, जिला नूंह के नगीना खंड में ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी रुक्सार गांव कोट की सरपंच रह चुकी हैं। जांच अधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बिलाल के खिलाफ ठेकेदार अरशद के साथ मारपीट कर उसे चोट पहुंचाने के आरोप में हथीन थाना में पहले भी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें