फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पलवल रेलवे स्टेशन यात्रियों को दे रहा टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल रेलवे स्टेशन बना अव्यवस्थाओं का अड्डा
विज्ञापन

स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, लिफ्ट भी बंद, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को होती है सबसे ज्यादा परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। रेलवे स्टेशन अव्यवस्थाओं और लापरवाही का पर्याय बन चुका है। स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बात सुरक्षा की हो, स्वच्छता की हो या दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं की, हर मोर्चे पर रेलवे स्टेशन विफल साबित हो रहा है।
यह स्थिति न केवल रेलवे प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है, बल्कि यात्रियों के प्रति उनकी जवाबदेही की कमी को भी उजागर करती है। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव सबसे गंभीर समस्या है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन की पड़ताल में पाया गया कि ट्रेन आने के बाद यात्री रेलवे ट्रैक पार करके प्लेटफॉर्म बदल रहे हैं। प्लेटफॉर्म के आसपास रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के सिपाही नदारद थे।
विज्ञापन


सिपाहियों की अनुपस्थिति के कारण यात्रियों का रेलवे ट्रैक पार करके प्लेटफॉर्म बदलना आम बात हो गई है। यह न केवल खतरनाक है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसके अलावा, स्टेशन पर लिफ्ट का बंद पड़ा होना यात्रियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए भारी मुश्किलें पैदा कर रहा है।
प्लेटफॉर्म बदलने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना उनके लिए असंभव सा हो जाता है, जिससे उनकी यात्रा एक कष्टदायक अनुभव बन जाती है। स्वच्छता के मामले में भी रेलवे स्टेशन की स्थिति दयनीय है। स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी फैली रहती है।

दिव्यांगजनों के लिए बनाए गए शौचालय में ताला लटका हुआ है और अन्य शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि उनका उपयोग करना असंभव सा है। प्रतीक्षालय में लगे सैनिटरी पैड डिस्पेंसर भी खराब पड़े हैं, जिससे महिला यात्रियों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। स्टेशन पर नशेड़ियों का जमावड़ा आम बात है, जो नशा करके इधर-उधर पड़े रहते हैं। यह महिला यात्रियों के लिए असुरक्षित माहौल बनाता है।

यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया पूछताछ केंद्र भी नाममात्र का ही है। यहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहता, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन की जानकारी लेने के लिए एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकना पड़ता है। ट्रेनों की जानकारी, टिकट या अन्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ करने में यात्रियों को भारी असुविधा होती है। यह स्थिति रेलवे प्रशासन की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाती है।
विज्ञापन



लिफ्ट खराब होने के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से लिफ्ट खराब पड़ी हुई है। हमलोग तो फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करते है।- श्रीकांत राम, यात्री

एलईडी स्क्रीन नहीं होने के कारण ट्रेन की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती है। इसके कारण कई बार ट्रेन छूट गई है। - राजू कुमार, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें