फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस: सेना की गोपनीय जानकारी भेजता था PAK उच्चायोग, मोबाइल में मिले सबूत

Sun, 28 Sep 2025 05:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीआईए को मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी तौफिक साल 2022 में अपनी रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तान दूतावास में कार्यरत एक कर्मचारी से हुई थी। इसके बाद दोनों वॉट्सऐप पर लगातार बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
पलवल में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार - फोटो : Chatgpt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपराध जांच शाखा (सीआईए) पुलिस ने जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आलीमेव गांव निवासी तौफिक (35) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ देशद्रोह समेत कई धाराओं में शहर थाना में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि सीआईए प्रभारी पी/एसआई दीपक ने की है। युवक पर भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग को भेजने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन

पाकिस्तान उच्चायोग से साझा करता था संवेदनशील जानकारी
जांच एजेंसियों के अनुसार, तौफिक भारतीय सेना की गतिविधियों और रक्षा तैयारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां वॉट्सऐप के जरिए साझा करता था। संवेदनशील जानकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक कर्मचारी को भेजता था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से देशद्रोह से जुड़े कई सबूत भी बरामद किए हैं। 

2022 में गया था पाकिस्तान 
सीआईए को मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी तौफिक साल 2022 में अपनी रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तान दूतावास में कार्यरत एक कर्मचारी से हुई थी। इसके बाद दोनों वॉट्सऐप पर लगातार बातचीत करने लगे। तौफिक पिछले लंबे समय से सैन्य जानकारी भेज रहा था। इसके साथ ही लोगों को पाकिस्तान भेजने के लिए वीजा लगवाने का काम भी करता था। उसने कई लोगों का वीजा लगवाकर उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात भी स्वीकार की है।

देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज
इस मामले में शहर थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 और देशद्रोह की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी के तार सीमा पार बैठे खुफिया एजेंटों से भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन

नूंह में भी पकड़े गए थे जासूस
गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणा के नूंह जिले से भी पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इन मामलों ने प्रदेश के कई जिलों में खुफिया एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें