फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी संग जबरन धर्म परिवर्तन: 'मौलाना ने काटा कलावा, माथे से मिटाया तिलक फिर नमाज पढ़ने के लिए किया मजबूर'

Fri, 26 Sep 2025 09:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पिता ने आरोप लगाया कि मस्जिद में मौलवी ने उनकी बेटी के हाथ से कलावा और राखियां काट दीं। माथे से तिलक मिटाकर उसे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। इसी दौरान मौलवी ने छेड़छाड़ भी की।
विज्ञापन
नाबालिग के मानसिक तनाव को देखते हुए उसकी काउंसलिंग कराई गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले के एक गांव में नाबालिग से जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि गांव में शांति और कानून व्यवस्था कायम रह सके।

विज्ञापन

घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुख्य आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक किशोर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। नाबालिग के मानसिक तनाव को देखते हुए उसकी काउंसलिंग कराई गई है। 

अधिकारियों का कहना है कि बच्ची को सामान्य स्थिति में लाने और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और गांव में दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य स्थापित किया गया है। पुलिस बल लगातार तैनात है और पूरी स्थिति नियंत्रण में है। घटना ने गांववासियों को झकझोर दिया है।

पिता का आरोप
पिता ने आरोप लगाया कि मस्जिद में मौलवी ने उनकी बेटी के हाथ से कलावा और राखियां काट दीं। माथे से तिलक मिटाकर उसे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। इसी दौरान मौलवी ने छेड़छाड़ भी की। वहीं, पीड़िता ने बताया कि मस्जिद में उसके साथ अभद्रता की गई। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। 
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उनकी बेटी 10 साल से रोजाना यज्ञ करती है। पूजा-पाठ के बाद वह तिलक लगाती है और अब तक सौ से अधिक घरों में यज्ञ कर चुकी है। वह गांव की चौपाल में बच्चों को भी यज्ञ कराती है। पिता का आरोप है कि इसी वजह से मौलवी और अन्य लोगों ने उनकी बेटी को निशाना बनाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें