संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। पुन्हाना मोड़ स्थित लघु सचिवालय के सामने चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक ट्रॉला के चालक ने पुलिस चौकी इंचार्ज को जान से मारने की नीयत से ट्राॅला के नीचे उल्टी दिशा में लाकर कुचलने की कोशिश की। चौकी इंचार्ज ने ट्रॉला के आगे उल्टा दौड़कर अपनी जान बचाई। ओवरलोड ट्रक ट्राला के चालक की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में चालक ने ट्रॉला को रोकने की बजाय पुलिस चौकी इंचार्ज कुचलने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान परिचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चौकी इंचार्ज की शिकायत पर आरोपी तालिम निवासी नंगला अहसानपुर के खिलाफ हत्या के प्रयास व पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि लघु सचिवालय चौक इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग के आला अधिकारियों के आदेश पर वह अपनी टीम के साथ पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक ओवरलोड ट्रक ट्रॉला आता दिखाई दिया तो पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को रुकने का इशारा किया। ट्रक ट्रॉला ड्राइवर ने नाकाबंदी से थोड़ा आगे अपना ट्रक ट्राला को रोक दिया। जब पुलिस ने अन्य वाहनों के कागजात चेक करने में लग गई तो होमगार्ड विष्णु ट्रक ट्राॅला के ड्राइवर के पास पहुंचा तो उसने अपने ट्रक को पीछे मोड़ कर गलत दिशा में अपने ट्रक ट्राॅला को भागने लगा। चौकी चार्ज वीरेंद्र कुमार ने उसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी ड्राइवर ने टक्कर मारकर को चलने का प्रयास किया लेकिन चौकी इंचार्ज ने ट्रक ट्राॅला के सामने उल्टा दौड़कर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। ओवरलोड ट्रक ट्राॅला के ड्राइवर द्वारा इस घटना को अंजाम देने के बाद लोगों की भीड़ ने आगे अन्य वाहन अड़ा कर ट्रक ट्राॅला को रोक दिया लेकिन तब तक उसका कंडक्टर मौके से फरार हो गया। लोगों की भीड़ ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।