फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों को हटाने के आदेश के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। आउट सोर्सिंग पॉलिसी पर लगाए गए रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में चालकों, परिचालकों, कर्मशाला में ग्रुप डी में भर्ती और अन्य अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार के आदेश का विरोध किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ 22 जून को कुरुक्षेत्र में जाट धर्मशाला में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि तालमेल कमेटी आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत भर्ती कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के खिलाफ, किलोमीटर स्कीम रद्द करने व किलोमीटर स्कीम के तहत महंगे रेट पर ठेके पर लेने के खिलाफ विजिलेंस की बजाए हाईकोर्ट की देख रेख में सीबीआई से करवाने, आंदोलन के दौरान हुई दमनात्मक कार्रवाई वापिस लेने, सिरसा सहित कर्मचारियों के नाजायज तबादले रद्द करने, ओवरटाइम समाप्त करने के नाम पर कर्मचारियों का शोषण बंद करने आदि मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि वे सरकार की इन दमनकारी नीतियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन को तालमेल कमेटी के नेता गंगाराम सौरोत, अनिल तेवतिया, जितेंद्र डागर, लालचंद तेवतिया, रामवीर पांचाल, रामशरण, नरेंद्र, अशोक, लखवीर, सरफुद्दीन, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा, सचिव योगेश शर्मा तथा प्रैस सचिव रमेश चंद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें