फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आदेश और नोटिस बेअसर, व्यापारियों ने खाली नहीं किए शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
हलकी बारिश में भीगी किसानों की फसल, मार्केट कमेटी अब कार्रवाई की तैयारी में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। अनाज मंडी में टीन शेड खाली कराने के मार्केट कमेटी के आदेश और बार-बार जारी नोटिस भी बेअसर साबित हो रहे हैं। व्यापारियों द्वारा टीन शेड खाली नहीं किए जाने के कारण मंडी में किसानों की फसल को सुरक्षित रखने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान अनाज मंडी में खुले में रखी धान और बाजरे की फसल भीग गई। ऐसे में किसानों को अपनी उपज खराब होने का डर सता रहा है। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद टीन शेड खाली नहीं होने पर अब मार्केट कमेटी प्रशासन कार्रवाई के मूड में है।
अनाज मंडी में किसानों की फसल को बारिश और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाने के लिए सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था जरूरी है। इसके बावजूद टीन शेड खाली कराने के आदेशों का पालन नहीं होने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को हलकी बारिश ने इस समस्या को उजागर कर दिया। मंडी में खुले में रखी धान और बाजरे की फसल बारिश की चपेट में आ गई। फसल भीगने से किसानों को उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी की ओर से व्यापारियों को टीन शेड खाली करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके लिए बार-बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद शेड खाली नहीं किए गए। अब सवाल उठ रहा है कि जब मंडी प्रशासन ने टीन शेड खाली कराने के आदेश जारी कर दिए हैं तो उनका पालन सुनिश्चित क्यों नहीं हो पा रहा है। नोटिस के बाद भी स्थिति नहीं बदलने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
टीन शेड के नीचे फसल के कट्टे रखने वाले व्यापारियों को बार-बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन फसल नहीं हटाई। मार्केट कमेटी की ओर से ऐसे व्यापारियों की सूची तैयार कर उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। - महादेव पहलवान, मार्केट कमेटी चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें