फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हड़ताल को लेकर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने शुक्रवार को अपराध समीक्षा बैठक कर थाना प्रभारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पावर हाउसों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन ने इसके लिए 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं। बैठक में साइबर अपराध, नशा तस्करी, गोकशी, गो-तस्करी, महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, चोरी, अवैध खनन, संगठित अपराध और उद्घोषित अपराधियों सहित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने कमियों को दूर कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एनसीआर में ग्रेप के तहत लागू पाबंदियों को लेकर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की विशेष जांच और चालान करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें