फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मुकदमे पर कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। शहर के एक वार्ड की विवाहिता को बहला फुसलाकर तावडू ले जाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले पर डीजीपी मनोज यादव ने एसपी पलवल को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। उक्त निर्देश सीएम विंडो पर मिली शिकायत के बाद दिए गए हैं। दरअसल, विवाहिता के पति ने इस संदर्भ में सीएम विंडो पर शिकायत 30 अगस्त को की थी। इसमें बताया था कि पीड़िता को बहलाकर तावडू ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया गया। तावडू थाना में मुकदमा भी दर्ज हुआ लेकिन आरोपी मुजाहिद निवासी बिछौर जिला नूंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें