फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय मित्रोल में हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलेभर से पहुंचे मास्टर वर्ग के शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की नीतियों और हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर चर्चा की। बैठक में शिक्षकों ने सर्वसम्मति से एचटेट का विरोध किया।

शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे अनुभवी शिक्षकों पर दोबारा पात्रता परीक्षा थोपना उचित नहीं है। इससे शिक्षकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने सरकार से एचटेट संबंधी निर्णय को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय सलाहकार भगवान सिंह सौरोत ने की, जबकि मंच संचालन राज बहादुर रावत ने किया। जिला प्रधान नवल किशोर बघेल भी बैठक में मौजूद रहे। प्रांतीय प्रेस सचिव रवि दत्त जोशी ने कहा कि निर्धारित मानक पूरे करने वाले प्राथमिक विद्यालयों को मिडिल और मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में अपग्रेड किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिले के कई मिडिल और हाई स्कूल बिना मुखिया के चल रहे हैं। ऐसे में टीजीटी शिक्षकों को मौलिक स्कूल मुख्याध्यापक और हाई स्कूल मुख्याध्यापक के पद पर जल्द पदोन्नति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में हंसराज रावत, विक्रम चौहान, राजेश भारद्वाज, धर्मपाल सिंह, हिम्मत चौहान, जगत चौहान, सुषमा रानी सहित कई वरिष्ठ शिक्षकों ने विचार रखे। अंत में शिक्षकों ने संगठन की एकता बनाए रखने और शिक्षक हितों के लिए संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें