फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमेलीवन मंदिर में पुजारी ही करेंगे सेवा व पूजा पाठ : भुलवाना पंचायत का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। भुलवाना गांव स्थित चौपाल पर सोमवार को प्राचीन चमेलीवन मंदिर को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। मंदिर में 3 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य होना प्रस्तावित हैं, जिसे लेकर ग्राम स्तर पर मतभेद उभर आए हैं। पंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया है कि मंदिर की सेवा-पूजा का कार्य वही पुजारी करेंगे जो पिछले पांच वर्षों से सेवादार के रूप में कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ स्वार्थी तत्व बिना सहमति के मंदिर के नाम से ट्रस्ट बनाकर दखल देने की कोशिश कर रहे हैं। इन तत्वों ने पुजारी से गाली-गलौज भी की थी, जिससे गांव में रोष है। पुजारी ने बताया कि सरकार द्वारा भेजी गई राशि से सिंचाई विभाग मंदिर में कार्य करेगा, जबकि सरपंच चाहता है कि पैसे पंचायत खाते में आएं। पंचायत में कांग्रेस नेता ओमवीर शर्मा और भाजपा नेता चंदन सिंह ने पुजारी का समर्थन किया और ट्रस्ट को रद्द करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें