पलवल। स्वास्थ्य के प्रवक्ता डॉक्टर सुषमा चौधरी ने सोमवार को जिला सलाहकार समिति कि पीसी पीएनडीटी बैठक कार्यालय सिविल सर्जन में की। इस दौरान बैठक में पीसी पीएनडीटी बैठक में गाइडलाइन के अंतर्गत न्यू रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गई। साथ ही यूएसजी स्क्रीनिंग के लिए जोड़ने से संबंधित विचार विमर्श किया गया। भारत डायग्नोस्टिक सेंटर पलवल व मेडिचेक्क इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को पीएनडीटी गाइडलाइन के अंतर्गत न्यू रजिस्ट्रेशन देने व एसडीएच हॉस्पिटल होडल से डॉ. सविता डिनोडिया व राजा राजेश राजेश्वरी का नाम पीएनडीटी रजिस्ट्रेशन से हटाने और डॉ. पूजा हल्द्वानी डॉ. अर्चित जैन और डॉ. अन्नु कुमारी व डॉ. सुभम सिंह का नाम यूएसजी स्क्रीनिंग के लिए जोड़ने संबंधित विचार विमर्श किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. जय भगवान जाटान, पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. राहुल कुमार, डॉ. कृतिका तंवर, डॉ. सरफ़राज, डॉ. वासुदेव बाल रोग, एडीए ब्रिज मोहन, डॉ. राकेश, अल्पना मित्तल मौजूद रही। संवाद