फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जुलाई से पहले कराएं फसल का ऑनलाइन पंजीकरण : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
25 जुलाई से पहले कराएं फसल का ऑनलाइन पंजीकरण : उपायुक्त
विज्ञापन

पलवल। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि मंडी में फसल की बिक्री के लिए किसान ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर 25 जुलाई से पहले अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 4 जुलाई को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल ऑनलाइन करके इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है। इसके लिए सभी किसान अपने द्वारा बुआई जा रही फसल से संबंधित ब्यौरा पोर्टल पर डालकर फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए किसान अपने गांव में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र के संबंधित मार्कट कमेटी कार्यालय में भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. एफएएसएएलएचआरवाई.आईएन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। किसान को पंजीकरण करवाने के लिए पहले अपना नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, जमीन से संबंधित जानकारी, बुआई की गई जमीन का विवरण, बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। किसान द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण कराने पर सरकार द्वारा प्रति एकड़ के हिसाब से न्यूनतम 10 रुपये से 50 रुपये तक की प्रोत्साहित राशि किसान के बैंक खाते में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि किसान अपने क्षेत्र के पटवारी, कृषि विकास अधिकारी एवं मार्केट कमेटी कार्यालय से भी पंजीकरण कराने के लिए संपर्क कर सकते हैं। यदि कोई जानकारी अपलोड नहीं होती है तो उसके लिए टोल फ्री नंबर पर 18001802060 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें